
रोजाना दर्ज हो सकते हैं 45,000 Covid मामले, Third Wave को लेकर IIT की Delhi सरकार को चेतावनी
Zee News
Corona की दूसरी लहर से पूरी तरह राहत मिलने से पहले ही तीसरी लहर को लेकर आईआईटी-दिल्ली ने हाई कोर्ट में रिपोर्ट पेश की है. इसमें दिल्ली को लेकर दी गई चेतावनी डराने वाली है.
नई दिल्ली: आईआईटी-दिल्ली (IIT-Delhi) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली को कोरोना के सबसे बुरे दौर से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए. यहां कोविड-19 संक्रमण के रोजाना लगभग 45,000 केस आ सकते हैं. इनमें से 9,000 मरीज ऐसे होंगे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत होगी. यह रिपोर्ट कोरोना की तीसरी लहर को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जमा कराई गई है. शुक्रवार को दायर की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के संकट से उबरने के लिए शहर को रोजाना कुल 944 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत होगी. इसे लेकर जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस जसमीत सिंह की पीठ ने दिल्ली सरकार से 4 सप्ताह के भीतर एक चार्ट दाखिल करने को कहा है. इसमें रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के आधार पर दी गई समयसीमा तक जरूरी कदम उठाने की योजना बताने के लिए कहा गया है. अदालत ने रिपोर्ट के निष्कर्षों में से एक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि सरकार को विभिन्न जगहों पर और अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां स्थापित करनी चाहिए.More Related News
