
रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 350 का नया संस्करण किया लाॅन्च, क्लासिक की इतनी लाख इकाई बेच चुकी है कम्पनी
Zee News
रॉयल एनफील्ड के कार्यकारी निदेशक बी गोविंदराजन ने कहा कि मध्यम वजन मोटरसाइकिल खंड पर ध्यान केंद्रित कर हमें विश्वास है कि नई क्लासिक 350 हमारी वृद्धि और हमारी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाएगी.
नई दिल्लीः रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को कहा कि उसने देश में क्लासिक 350 मोटरसाइकिल का बिल्कुल नया संस्करण पेश किया है जिसकी चेन्नई में एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये से शुरू होती है. आयशर मोटर्स का एक हिस्सा मानी जानी वाली इस कंपनी ने कहा कि क्लासिक ने 12 वर्षों में और 30 लाख से अधिक मोटरसाइकिलों के बाद, अपनी खुद की विरासत का निर्माण किया है, और नई क्लासिक 350 इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है. नई क्लासिक की कीमत 1,84,374 रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) से शुरू होगी.More Related News
