
रॉबिन ने बतायी वजह कि क्यों उनका अंतरराष्ट्रीय करियर समय से बहुत पहले खत्म हो गया
NDTV India
बता दें कि रॉबिन (Robin Uthappa) ने भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी20 मैच खेले. दोनों ही फॉर्मेटों में रॉबिन का औसत तकरीबन 25 के आस-पास का रहा, जो उनकी काबिलियत से मेल नहीं खाता. सिर्फ 20 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ सात वनडे मैचो की सीरीज में अपने करियर का आगाज करने वाले रॉबिन ने अपने पहले ही वनडे में 96 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और करियर लंबा नहीं खिंच सका.
अब यह तो आप जानते ही हैं कि भारत के लिए खेल चुके रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) कैसे बल्लेबाज हैं. जब भी वह भारत के लिए खेले, तो फैंस ने उन्हें खासा पसंद किया. रॉबिन ने बेपरवाह और बेधकड़ अंदाज से खासे प्रशंसक बनाए, लेकिन उनका करियर ज्यादा परवान नहीं चढ़ सका. अब रॉबिन आईपीएल (IPL 2021) के स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. हाल ही में उन्होंने कई खुलासे किए हैं. और अब एक बार फिर से उथप्पा ने वह वजह बतायी है कि क्यों भारत के लिए उनका करियर लंबा नहीं खिंच सका.More Related News













