
रेव पार्टी: मुंबई के 'Singham' हैं Sameer Wankhede, ठिकाने लगा चुके हैं कई Celebrities के होश
Zee News
मुंबई की रेव पार्टी पर छापा मारकर ड्रग्स रैकेट का खुलासे करने वाली एनसीबी टीम के मुखिया समीर वानखेड़े को मुंबई का 'सिंघम' कहा जाता है. केवल यही केस नहीं, उन्होंने कई मामलों में साबित किया है कि वो बिना किसी दबाव के काम करते हैं और कोई उन्हें नहीं डरा सकता.
मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा शनिवार को की गई कार्रवाई के बाद से जहां बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को लेकर चर्चा है. वहीं एक और नाम भी सुर्खियों में है और वो है समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) का. एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को महाराष्ट्र का सिंघम माना जाता है, क्योंकि बिना किसी के दबाव में आए अपना काम करते हैं.
समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के नेतृत्व में NCB ने मुंबई की रेव पार्टी पर छापा मारकर ड्रग्स बरामद की थी. इस संबंध में आर्यन खान सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल सामने आया था, तब भी समीर वानखेड़े का नाम चर्चा में था. उस दौरान भी उन्होंने बिना किसी दबाव के अपना काम किया था.
