
रेव पार्टी के लिए कहां से आया था ड्रग्स? एनसीबी की जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
Zee News
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सुत्रों के मुताबिक आर्यन खान (Aryan Khan) और अरबाज सेठ मर्चेंट (Arbaaz Seth Merchantt) एनसीबी को ये बात ठीक से नहीं बता रहे हैं कि उन्हें ड्रग्स कौन देता था.
मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में चल रही एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी (Rave Party) पर कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया था. एनसीबी ने कल (3 अक्टूबर) श्रेयष नायर नाम के शख्स को हिरासत में लिया था, जो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) और अरबाज सेठ मर्चेंट (Arbaaz Seth Merchantt) का बहुत खास दोस्त है. इस बीच पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि ड्रग्स कहां से आया था?
एनसीबी (NCB) के सूत्रों के मुताबिक श्रेयष नायर भी इस रेव पार्टी में जाने वाला था, लेकिन किसी वजह से वो नहीं जा पाया. श्रेयष का नाम आर्यन खान (Aryan Khan) और अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchantt) के मोबाइल से चैट्स में सामने आया है.
