
रेल मंत्री का बड़ा बयान,"नहीं है लॉकडाउन, ट्रेनें चालू हैं और आगे भी चलती रहेंगी"
Zee News
दरअसल, कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के लिए मंगलवार को वर्चुअल मोड में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हुए एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लॉकडाउन की आशंका को खारिज किया.
नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने रेलवे स्टेशनों पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ के सवाल पर कहा है कि किसी प्रकार का कोई लॉकडाउन नहीं है. लोगों को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. ट्रेनें पहले की तरह चलती रहेंगी और लोग टिकट बुक कराकर आसानी से कहीं भी जा सकेंगे.More Related News
