
रेमडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे 2 डॉक्टरों समेत 4 गिरफ्तार
Zee News
आरोपियों की पहचान विपिन कुमार, डॉ अतहर, डॉ सम्राट पांडेय और तहजीबुल हसन के तौर पर हुई है.
लखनऊ: कोरोना संक्रमित मरीजों को लगाए जाने वाली रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे 2 डॉक्टरों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को आरोपियों के पास से 34 इंजेक्शन और 4 लाख 69 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं. थाना ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपियों को लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान विपिन कुमार, डॉ अतहर, डॉ सम्राट पांडेय और तहजीबुल हसन के तौर पर हुई है.More Related News
