
रूस में स्पूतनिक-वी टीके की पैकिंग पर WHO को थी चिंताएं, अब दूर हो गईं!
Zee News
'फार्मास्टैंडर्ड-यूएफएवीटा' कंपनी ने ये दावा किया है कि रूस में स्पूतनिक-वी टीके की शीशियां भरने वाली इकाई से जुड़ी डब्ल्यूएचओ की चिंताएं दूर की गईं.
नई दिल्ली: रूस में स्पूतनिक-वी टीके की शीशियां भरने वाली इकाई की संचालनकर्ता कंपनी 'फार्मास्टैंडर्ड-यूएफएवीटा' ने बुधवार को कहा कि रूस स्थित इकाई को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुछ चिंताएं जतायी थीं और इसे लेकर इकाई का निरीक्षण किया था. कंपनी ने एक बयान में दावा किया डब्ल्यूएचओ के निरीक्षण दल द्वारा उठाए गए मुद्दों को 48 घंटे के अंदर ही दूर किया गया. इकाई का निरीक्षण 31 मई से चार जून के दौरान किया गया था.More Related News
