)
रूस ने भारत को S-500 एयर डिफेंस का दिया ऑफर, रक्षा मंत्री कर चुके हैं मना; क्या डील होगी फाइनल?
Zee News
S-500 air Defence: रूस ने भारत को खुद से S-500 एयर डिफेंस सिस्टम का ऑफर दिया है. रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव ने दुबई में कहा कि हम S-400 वाले डिफेंस पार्टनर्स से S-500 पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं.
S-500 air Defence: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं. 4-5 दिसंबर पुतिन दिल्ली में रहेंगे. इस दौरान करीब 12500000 लाख करोड़ की डिफेंस डील होने वाली है. इस बीच रूस ने आगे से खुद भारत को S-500 एयर डिफेंस सिस्टम का ऑफर दिया है, खास बात यह है कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस कार्यक्रम में बोलते हुए स्पष्ट किया था कि भारत अब S-500 के बजाय s-400 के 5 नए स्क्वाड्रन खरीदना चाहता है. उसमें भी उन्होंने कहा था कि S-400 की डिफेंस डील में अभी रूस को 2 स्क्वाड्रन देना है. जो तय समय से काफी लेट है. अगर रूस ऐसे विलंब करता रहा तो हम किसी और देश से एयर डिफेंस खरीदने की सोचेंगे.
