)
रूस ने दिया Su-57 का सबसे तगड़ा ऑफर, S-70 के साथ फुल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, भारत में ही बनेंगे 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान
Zee News
Su-57 India offer: हाल ही में हैदराबाद में हुए 'विंग्स इंडिया 2026' के अपडेट्स के मुताबिक, रूस ने भारत को अपने 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Su-57E और S-70 ओखोत्निक-बी भारी लड़ाकू ड्रोन का एक कॉम्बो पैकेज ऑफर किया है. रूस का कहना है कि वह न केवल ये विमान बेचना चाहता है, बल्कि मेक इन इंडिया के तहत इनकी पूरी तकनीक भारत को देने के लिए भी तैयार है.
Su-57 India offer: भारत-रूस के बीच दोस्ती की एक नई इबारत लिखी जा रही है. हाल ही में अमेरिका-भारत के बीच हुई डील के बाद रूस सतर्क है. वह किसी भी कीमत पर भारत का साथ नहीं छोड़ना चाहता है. यही वजह है कि रूस ने भारत के सामने एक ऐसा रक्षा प्रस्ताव रखा है जो न केवल आसमान में भारत की ताकत को कई गुना बढ़ा देगा, बल्कि दुश्मनों के होश उड़ाने के लिए भी काफी है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने अपने सबसे आधुनिक 5th जेनरेशन के 'स्टेल्थ' फाइटर जेट Su-57 और भारी कॉम्बैट ड्रोन S-70 ओखोत्निक (Okhotnik) की तकनीक भारत के साथ शेयर करने का तगड़ा ऑफर दिया है. यह एक ऐसा खतरनाक कॉम्बो है जिसे दुनिया की किसी भी रडार प्रणाली के लिए रोकना नामुमकिन माना जाता है.
