)
रूस के फाइटर जेट्स में लगेगा भारत का दिमाग! स्वदेशी रडारों को देख चौंकी दुनिया; HAWKI सिस्टम पर फिदा हुए रूसी ऑपरेटर
Zee News
HAWKI radar system: भारत लगातार तकनीकी क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत कर रहा है. भारत आज के समय के मुताबिक नई टेक्नोलॉजी और हथियारों पर काम कर रहा है. अब रूस के फाइटर जेट्स के लिए भारत द्वारा बनाए गए स्वदेशी तकनीक वाले रडारों के ऊपर विचार किया जा रहा है. डेटा पैटर्न्स लिमिटेड ने 2025 में हुए एयरो इंडिया में एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे (AESA) रड़ारें को दिखाया था.
HAWKI radar system: दुनिया में भारत अब नई तस्वीर की तरह निखर कर आ रहा है. एयरो इंडिया में दिखाए गए स्वदेशी रडारों में कई देशों के लड़ाकू विमानों के ऑपरेटरों ने दिलचस्पी दिखाई है. आपको बता दें कि डिफेंस डॉट इन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में बने Su-30 और MiG-29 फाइटर जेट्स के ऑपरेटरों ने भारत के इन रडारों को लेकर काफी पूछताछ की है. इस रिपोर्ट में हम आपको इन रडारों के बारे में बताएंगे.
