)
रूस की एक 'चिट्ठी' पर अटकी अरबों की BrahMos डील? चीन के इन दो पड़ोसियों की Missile बनेगी ताकत
Zee News
BrahMos Missile Deal: भारत अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस मिसाइल को इंडोनेशिया और वियतनाम को निर्यात करने के बेहद करीब पहुंच गया है. दोनों देशों के साथ बातचीत अपने आखिरी चरण में है. कीमत और ट्रेनिंग से जुड़ी सभी शर्तें तय हो चुकी हैं. अब भारत को सिर्फ रूस की तरफ से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) मिलने का इंतजार है, जिसके बाद इन बड़े रक्षा समझौतों पर मुहर लग जाएगी.
BrahMos Missile Deal: भारत अब दुनिया को सिर्फ अनाज या दवाइयां ही नहीं, बल्कि सबसे आधुनिक हथियार भी बेच रहा है. ब्रह्मोस मिसाइल इस मिशन का सबसे बड़ा चेहरा है. वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देश अपनी समुद्री सुरक्षा को लेकर काफी सजग हैं और उन्हें एक ऐसी मिसाइल चाहिए जो पलक झपकते ही दुश्मन के जहाज को तबाह कर दे. ब्रह्मोस उनकी इस जरूरत पर बिल्कुल खरी उतरती है. चूंकि ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस का एक ज्वाइंट वेंचर है, इसलिए इसे किसी तीसरे देश को बेचने के लिए रूस की सहमति जरूरी है.
