)
रूस का Tu-160M 'व्हाइट स्वान' भारत को मंजूर नहीं! ठुकराया पुतिन का ऑफर, जानिए क्यों 'सफेद हाथी' से बच रहा है IAF?
Zee News
IAF rejects Tu-160M: रूस पहले भी भारत को लंबी दूरी के बॉम्बर देने की पेशकश करता रहा है. शीत युद्ध के दौर से लेकर 1990 और 2000 के दशक में Indian Air Force को Tupolev Tu-22M देने की बात हुई थी. 2018-19 में भी Tupolev Tu-160 को लीज पर देने की चर्चा सामने आई थी. वायु सेना ने इसे जरूरत से अधिक महंगा बताया.
IAF rejects Tu-160M: भारत ने रूसी Tu-160M ‘व्हाइट स्वान’ बॉम्बर लेने से इनकार कर दिया है. रूस की ओर से इस बॉम्बर को भारत को बेचने या लीज पर देने की पेशकश की गई थी. जिन पर भारतीय वायु सेना (IAF) ने साफ कर दिया है कि वह इस विमान को लेने पर विचार नहीं कर रही है. IDRW की रिपोर्ट मुताबिक एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि न तो सीधी खरीद होगी. इसके अलावा न लीज और न ही वेट-लीज पर चर्चा चल रही है.
More Related News
