)
रूस का ‘फ्लाइंग टैंक’ Mi-28 ईरान पहुंचा, मिडिल ईस्ट के आसमान में रशियन दैत्य की एंट्री; अब होगा घमासान
Zee News
Mi-28 attack helicopter: ईरान को रूस से नए Mi-28 अटैक हेलिकॉप्टरों की कई खेप मिल चुकी हैं, जिससे उसके हवाई हमलावर बेड़े में बड़ा सुधार हुआ है. ये हेलिकॉप्टर पुराने AH-1 कोबरा की जगह लेंगे. Mi-28 अपनी मजबूत सुरक्षा, आधुनिक हथियारों और लंबी दूरी की मारक क्षमता के कारण ईरान की सैन्य ताकत को नई मजबूती देंगे.
Mi-28 attack helicopter: ईरानी सेना को रूस से Mi-28 अटैक हेलिकॉप्टर की कई नई खेप मिल चुकी हैं. जनवरी में पहले हेलिकॉप्टर की डिलीवरी की पुष्टि हुई थी. Mi-28 के ऑपरेशन में आने से करीब 50 साल बाद पहली बार ईरान के अटैक हेलिकॉप्टर बेड़े में बड़ा सुधार हुआ है. ये हेलिकॉप्टर 1970 के दशक में अमेरिका से मिले वियतनाम युद्ध काल के लगभग 50 AH-1 कोबरा हेलिकॉप्टरों की जगह लेंगे. विश्लेषकों का मानना है कि इन हेलिकॉप्टरों को रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स एयरोस्पेस फोर्स में भी शामिल किया जा सकता है, जो Su-22M4 स्ट्राइक फाइटर और कई मानव रहित लड़ाकू विमानों का संचालन करती है. Mi-28 सोवियत संघ के बाद रूस द्वारा ईरान को दिया गया पहला लड़ाकू विमान है.
