)
रूसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम Vs अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान... कैसे शेर और शिकारी को एक साथ रखेगा भारत?
Zee News
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने का प्रस्ताव दिया था. भारत के पास पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान नहीं है और ये एडवांस्ड फाइटर जेट नई दिल्ली की जरूरतों को पूरा कर सकता है. लेकिन इसमें एक पेच सामने आ रहा है, जानिए इसके बारे मेंः
नई दिल्लीः पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने का प्रस्ताव दिया था. भारत के पास पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान नहीं है और ये एडवांस्ड फाइटर जेट नई दिल्ली की जरूरतों को पूरा कर सकता है. लेकिन पेच यह है कि भारत के पास S-400 रूसी एयर डिफेंस सिस्टम है जो लड़ाकू विमानों को मार गिराने के लिए बनाया गया है. वहीं अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 रूसी एयर डिफेंस सिस्टम से बचने के लिए डिजाइन किया गया है. ऐसे में भारत को दोनों देशों को इन सिस्टम को अलग करने के सुरक्षा उपाय करने पड़ सकते हैं.
