)
रील बनाने के चक्कर में गई महिला की जान, दबाना था ब्रेक दबा दिया एक्सीलेटर, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार
Zee News
सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक आज लोगों के जीवन पर कैसे भारी पड़ रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण महाराष्ट्र से सामने आया है, जहां रील बनाने के चक्कर में एक महिला अपनी जान गंवा बैठी. महिला कार चला रही थी. इसी दौरान वह रील बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर दबा दी, जिससे गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में गिर गई और कार चला रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई है.
नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक आज लोगों के जीवन पर कैसे भारी पड़ रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण महाराष्ट्र से सामने आया है, जहां रील बनाने के चक्कर में एक महिला अपनी जान गंवा बैठी. महिला कार चला रही थी. इसी दौरान वह रील बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर दबा दी, जिससे गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में गिर गई और कार चला रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. रील्स बनविताना सावधानी बाळगा. रीलच्या नादात कार रिव्हर्स घेताना ब्रेक ऐवजी पाय एक्स्लेटरवर पडल्याने कार थेट दरीत कोसळून तरुणीचा मृत्यू! छत्रपती संभाजीनगर जवळील शुलीभंजन येथील घटना.
