
रिश्तेदारों को पंचायत सहायक नहीं नियुक्त कर सकेंगे प्रधान, 10वीं-12वीं के अंकों पर बनेगी मेरिट
Zee News
इसमें आवेदन के लिए न्यूनतम आयु एक जुलाई को 18 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. एससी, एसटी व ओबीसी के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी. चयनित पंचायत सहायकों को सरकार दो माह का प्रशिक्षण प्रदान करेगी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने राज्य में 10वीं और 12वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री ऑपरेटर के 58189 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक पंचायत सहायक तैनात होंगे. यह भर्ती 10वीं व 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट के जरिए होगी.More Related News
