
रियासती हुकूमतों, प्राइवेट अस्पतालों को कितने रुपए में मिलेगी कोवैक्सीन डोज, Bharat Biotech ने बाताया
Zee News
भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने शनिवार को कोरोनावायर की वैक्सीन कोवैक्सीन (COVAXIN) के डोज की कीमतों का एलान किया है.
नई दिल्ली: वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 के अपने टीके कोवैक्सीन को रियासती हुकूमतों को फी खुराक (शीशी) 600 रुपये में मुहैया कराएगी. हैदराबाद की इस कंपनी ने यह भी कहा कि निजी अस्पतालों के लिए इस वैक्सीन के एक खुराक की कीमत 1,200 रुपये होगी. भारत बायोटेक के सदर और डायरेक्टर कृष्णा एम एल्ला ने कहा कि उनकी कंपनी मरकजी सरकार को 150 रुपये फी खुराक की दर से कोवैक्सीन की फराहमी कर रही है और मरकज़ी सरकार अपनी ओर से यह वैक्सीन मुफ्त तकसीम कर रही है.More Related News
