
राहुल ने कश्मीरी पंडितों से जोड़ा अपना नाता; कहा- मिली-जुली संस्कृति को नष्ट करने की हो रही है साजिश
Zee News
राहुल गांधी ने जम्मू के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहां कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को खिताब करते हुए कहा कि आप सभी में प्रेम, भाईचारा और मिली-जुली संस्कृति की भावना विद्यमान है.
जम्मूः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को इल्जाम लगाया कि भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर की मिली-जुली संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. गांधी ने जम्मू के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहां कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को खिताब करते हुए कहा कि आप सभी में प्रेम, भाईचारा और मिली-जुली संस्कृति की भावना विद्यमान है. मुझे दुख है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं.’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वे (आरएसएस, भाजपा) प्यार और भाईचारे पर हमला करते हैं...आप कमजोर हो गए और परिणामस्वरूप, उन्होंने आपके राज्य का दर्जा छीन लिया.’’ गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था. राहुल ने लगाए ‘जय माता दी’ के नारे कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने मौजूद कार्यकर्ताओं के समक्ष ‘जय माता दी’ के नारे लगाकर उन्हें प्रोत्साहित किया. गांधी ने कहा कि मैं कल माता वैष्णो देवी मंदिर गया था. वहां माता (पिंडी) के तीन प्रतीक हैं- दुर्गा जी, लक्ष्मी जी और सरस्वती जी. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब ये तीनों शक्तियां आपके घर और देश में होंगी, तो आपका घर और देश की तरक्की करेगा.’’More Related News
