
राहुल गांधी से मिले पंजाब CM, कैबिनेट के विस्तार के लिए हुआ मंथन, ये बन सकते हैं मंत्री
Zee News
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट के विस्तार के लिए दिल्ली में राहुल गांधी के साथ विचार विमर्श किया. कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है.
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को राज्य कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में पार्टी के सीनियर नेता राहुल गांधी के साथ बातचीत की. यह जानकारी सूत्रों ने दी.
चन्नी गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे. चन्नी ने पहले कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत से इस मसले पर पर चर्चा की. जराए के मुताबिक, इसके बाद दोनों नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में राहुल गांधी के साथ विचार-विमर्श किया. सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल किए जाने का इमकान है.
More Related News
