
राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार के कारण घट गई मां लक्ष्मी की शक्ति, BJP ने दिया करारा जवाब
Zee News
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस की वजह से देश में देवी लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती की शक्ति कम हो गई है. उनके इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वैष्णो देवी की यात्रा के बाद विवादित बयान दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस की वजह से देश में देवी लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती की शक्ति कम हो गई है. बीजेपी ने राहुल गांधी के इस बयान पर आपत्ति जताई है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जम्मू में कहा कि देवी दुर्गा रक्षा करने वाली और देवी लक्ष्मी किसी के लक्ष्य को प्राप्त करने की शक्ति की प्रतीक हैं. वहीं देवी सरस्वती ज्ञान की शक्ति हैं. राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों, नोटबंदी और जीएसटी ने देश में देवी लक्ष्मी की शक्ति कम कर दी है.More Related News
