
राहुल गांधी ने विदेशी वैक्सीन मंजूर होने पर किया कटाक्ष, तो स्वरा भास्कर का यूं आया रिएक्शन
NDTV India
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महात्मा गांधी के एक चर्चित कथन को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया: पहले वे तुम्हारी उपेक्षा करेंगे, फिर तुम पर हंसेंगे, फिर वो तुमसे लड़ेंगे, फिर तुम जीत जाओगे. हैशटैग वैक्सीन. राहुल गांधी के इसी ट्वीट को स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने शेयर किया.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विदेश में निर्मित कोविड रोधी टीकों (Corona vaccine) के भारत में उपयोग को मंजूरी देने की तैयारी को लेकर बुधवार को महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए सरकार पर कटाक्ष किया. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने ट्वीट के जरिए रिएक्शन दिया है. स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने राहुल गांधी के ट्वीट को शेयर कर स्माइल वाली इमोजी बनाई है.More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












