)
राहुल गांधी ने बढ़ाई संविधान के पॉकेट एडिशन की डिमांड, अमेजन पर इतनी है कीमत!
Zee News
Constitution Pocket Edition Price: संविधान का पॉकेट एडिशन राहुल गांधी की रैलियों के बाद चर्चा में आया. इस दौरान इसकी डिमांड भी खूब बढ़ी. लखनऊ की एक कंपनी इसे बनाती है, जिसके पास इसके इंटलेक्चुअल राइट्स भी हैं. यह एडिशन अमेजन और फ्लिप्कार्ट पर भी उपलब्ध है.
नई दिल्ली: Constitution Pocket Edition Price: लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष ने संविधान बचाने का बड़ा मुद्दा बनाया. साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया था कि भाजपा 400 से अधिक सीटें पाती है तो संविधान से आरक्षण हटा देगी. ये मुद्दा देश के ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंचा और भाजपा को दलितों का कम वोट मिला. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभाओं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी संविधान का पॉकेट एडिशन दिखाकर इस मुद्दे को जनता के सामने रखा. चुनाव खत्म हो गए, लेकिन संविधान का पॉकेट एडिशन अब भी चर्चा में है.
More Related News
