
राहुल गांधी को मिली SC से राहत तो प्रियंका को क्यों याद आए बुद्ध, जानें क्या कहा
Zee News
उनकी टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद आई, जिसके कारण उन्हें अपनी लोकसभा सदस्यता गंवानी पड़ी.
नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में अपने भाई और पार्टी नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया और गौतम बुद्ध की पंक्तियां उद्धृत करते हुए कहा कि तीन चीजें सूर्य, चंद्रमा और सत्य लंबे समय तक छिप नहीं सकते.
More Related News
