
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग तेज, भाजपा सांसद ने लगाए ये गंभीर आरोप
Zee News
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संसदीय समिति में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की है. आपको पूरा माजरा इस रिपोर्ट में समझाते हैं.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस को लेकर एक संसदीय समिति के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया और उनकी लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने की मांग की. बजट सत्र के पहले भाग में गांधी के भाषण के बाद दुबे ने सात फरवरी को उनके खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया था.
राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की मांग राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान हिंडनबर्ग-अडाणी मुद्दे पर टिप्पणी की थी. लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए दुबे ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गांधी की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाए जाने के बावजूद वे अब भी उनके और कांग्रेस के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनलों पर उपलब्ध हैं. भाजपा सांसद सुनील सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं.
