
राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से किसने की? भाजपा ने कांग्रेसियों को सुनाई खरी-खोटी
Zee News
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी. जिसके बाद भाजपा ने कहा कि यह 'चारण संस्कृति' है.
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की क्षमता को असीमित बताते हुए उन्हें न केवल 'योगी' और 'सुपर ह्यूमन' कहा बल्कि उनकी तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि कांग्रेसी उनकी खड़ाऊ लेकर चल रहे हैं.
भाजपा ने खुर्शीद के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया मंगलवार को खुर्शीद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सलमान खुर्शीद साहब के बयान को 'चारण संस्कृति' के अलावा और कुछ नहीं कहा जा सकता है.
More Related News
