
'राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा अंतर नहीं', विधानसभा में बोले सीएम योगी
Zee News
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "राहुल विदेश में भारत की बुराई करते हैं. अखिलेश उत्तर प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेश में जा कर यूपी की बुराई करते हैं. दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है."
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का मंगलवार को अंतिम दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया. सीएम योगी ने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला. सीएम ने कहा, "राहुल विदेश में भारत की बुराई करते हैं. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेश में जा कर यूपी की बुराई करते हैं. राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा अंतर नहीं है."
सीएम ने अखिलेश यादव पर शायराना अंदाज में निशाना साधा. उन्होंने कहा, "कैसे मंजर सामने आने लगे हैं, गाते-गाते लोग चिल्लाने लगे हैं."
More Related News
