
राहुल को लखनऊ, लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत नहीं
Zee News
Lakhimpur Kheri News: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए अनुमति मांगी थी.
लखनऊ: Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, क्योंकि रविवार की हिंसा के बाद वहां धारा 144 लागू कर दी गई है.
सीएम योगी को लिखा पत्र इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए अनुमति मांगी थी. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिले का दौरा करने की योजना बनाई है.
More Related News
