
'राष्ट्रहित के काम में हमारा साथ दीजिए' : घर-घर राशन पर CM केजरीवाल ने PM को लिखी चिट्ठी
NDTV India
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक राष्ट्रहित के सभी कामों में मैंने आपका साथ दिया है, राष्ट्रहित के इस काम में आप भी हमारा साथ दीजिए. कोरोना काल में ये योजना पूरे देश में लागू हो. केंद्र सरकार इस योजना में जो बदलाव करवाना चाहती है हम वो करने के लिए तैयार हैं.
घर-घर राशन योजना (Door Step Delivery Scheme) के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "कृपया घर-घर राशन योजना दिल्ली में लागू करने दीजिए". उन्होंने कहा कि आज तक राष्ट्रहित के सभी कामों में मैंने आपका साथ दिया है, राष्ट्रहित के इस काम में आप भी हमारा साथ दीजिए. कोरोना काल में ये योजना पूरे देश में लागू हो. केंद्र सरकार इस योजना में जो बदलाव करवाना चाहती है हम वो करने के लिए तैयार हैं.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












