
राष्ट्रपति ने 'OBC संशोधन बिल' को दी हरी झंडी, अब राज्यों को मिल जाएगी ये छूट
Zee News
OBC Amendment Bill: संसद में केंद्र सरकार के ओबीसी संशोधन बिल का समर्थन पूरे विपक्ष ने किया था. लोक सभा में बिल के खिलाफ एक भी वोट नहीं पड़ा था.
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पार्लियामेंट में पास हुए ओबीसी संशोधन बिल को हरी झंडी दे दी है. अब यह बिल कानून बन गया है. अब राज्य ओबीसी जातियों की लिस्ट तैयार कर सकेंगे. बता दें कि बीते 11 अगस्त को संसद में ओबीसी संशोधन बिल पास किया गया था. लोक सभा में 10 अगस्त को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित 127वां संविधान संशोधन बिल दो तिहाई बहुमत से पारित हुआ था. मोदी सरकार के इस बिल का कांग्रेस, सपा, बीएसपी सहित पूरे विपक्ष ने समर्थन किया था. बिल को लेकर हुए मत विभाजन के दौरान इसके पक्ष में कुल 385 सदस्यों ने वोट दिया था, जबकि खिलाफ में एक भी वोट नहीं पड़ा था.More Related News
