
राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस इस तरह के उम्मीदवार को करेगी सपोर्ट, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया ये बड़ा बयान
Zee News
राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस ने बड़ा बयान दिया है. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस पद का उम्मीदवार ऐसे व्यक्ति को होना चाहिए जो इनका मान रखता हो.
नई दिल्लीः कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार होने की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि इस पर सहमति बनाने में वह रचनात्मक भूमिका निभाएगी. कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक कहा कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो संविधान, देश की संस्थाओं और समाज के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने की रक्षा करने की प्रतिबद्धता रखता हो.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया बयान
More Related News
