
राशन घोटाला मामले में सियासत तेज! पीडीएस दुकानों के बाहर प्रदर्शन करेगी BJP
Zee News
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी. रविवार को हुई छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति (CG BJP Working Committee) की बैठक में यह फैसला किया गया.
रायपुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी. रविवार को हुई छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति (CG BJP Working Committee) की बैठक में यह फैसला किया गया. बीजेपी पदाधिकारी-कार्यकर्ता प्रदेशभर में राशन दुकानों का घेराव आने वाले दिनों में करेंगे. बैठक में बीजेपी ने भूपेश सरकार (Bhupesh Government) पर आरोप लगाया कि केंद्रीय योजना के तहत गरीबों को मिलने वाला चावल प्रदेश सरकार पात्र हितग्राहियों में नहीं दे रही है. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार को घेरने को लेकर आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई. साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव भी पास हुआ. राजनीतिक प्रस्ताव में प्रदेश में कांग्रेस की ढाई साल की सरकार पूरी होने के बावजूद प्रदेश की जनता से कई वादे नहीं निभाने को लेकर घेरा गया.More Related News
