)
राशन, गोला-बारूद... 16,000 फीट की ऊंचाई पर जाने के लिए भारतीय सेना की हाई-एल्टीट्यूड मोनो रेल तैयार, चीन पर निगरानी आसान
Zee News
Monorail System in Arunachal: अरुणाचल प्रदेश की कामेंग घाटी में भारतीय सेना के गजराज कोर ने एक देसी हाई एल्टीट्यूड मोनो रेल सिस्टम बनाया है. यह बर्फीले इलाकों में सामान पहुंचाने का नया तरीका बन गया है.
अरुणाचल प्रदेश की कामेंग घाटी में 16,000 फीट की ऊंचाई पर सेना को सप्लाई पहुंचाना हमेशा मुश्किल रहा है. यहां मौसम अचानक खराब हो जाता है. रास्ते टूट जाते हैं. बर्फीले तूफान कई दिनों तक चौकियों को दुनिया से काट देते हैं. खच्चर, पैदल रास्ते और बाकी साधन कई बार काम ही नहीं आते. इसी चुनौती को देखते हुए भारतीय सेना के गजराज कोर ने एक देसी हाई एल्टीट्यूड मोनो रेल सिस्टम बनाया है. यह बर्फीले इलाकों में सामान पहुंचाने का नया तरीका बन गया है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
