
रायपुरः पादरी पर लगा धर्मांतरण का आरोप, थाने में भीड़ ने की पिटाई; वायरल हुआ Video
NDTV India
धर्म परिवर्तन के आरोपी पादरी पर हमले के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में रायपुर के एक पुलिस थाने के अंदर दक्षिणपंथी हिंदू भीड़ ने आज एक ईसाई पुजारी की पिटाई कर दी. इसके बाद गुस्साई भीड़ और पादरी के साथ आए लोगों के बीच थाने के परिसर में नोक-झोंक भी हुई, जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था. घटना रायपुर के पुरानी बस्ती थाने की है. पुलिस को भटगांव इलाके में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत मिली थी. कुछ स्थानीय दक्षिणपंथी हिंदुत्व नेता भी कुछ ही देर में थाने पहुंच गए.











