
रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर चिराग ने चाचा को किया आमंत्रित, पशुपति पारस ने दिया ये जवाब
Zee News
दिवंगत रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर रामविलास पासवान एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में उनके चाचा पशुपति कुमार पारस भी सम्मिलित होंगे.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) अपने भाई रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की पुण्यतिथि पर पटना में 12 सितंबर को अपने भतीजे चिराग पासवान द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. चाचा पशुपति पारस ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चिराग हाल ही में उनके पास आए थे और कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित किया. उन्होंने कहा, ‘मैं 12 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में निश्चित रूप से शरीक होउंगा. यह मेरे बड़े भाई की पुण्यतिथि का कार्यक्रम है. इसमें शामिल नहीं होने का कोई सवाल नहीं उठता. मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने बड़े भाई के आशीर्वाद से हूं. मुझे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) का भी आशीर्वाद प्राप्त है.’More Related News
