
रामपुरः अवैध संबंध के शक में पति ने सिला पत्नी का प्रायवेट पार्ट
Zee News
पत्नी के बुरी तरह लहुलुहान होने पर पति मौके से भाग गया. किसी तरह महिला ने पास में रहने वाली अपनी मां को इस घटना की सूचना पहुंचाई, तब मां ने मिलक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक चौंकाने वाली और क्रूर घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का प्रायवेट पार्ट एल्यूमीनियम के तार से सिल दिया है. पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध हैं. यह घटना शनिवार को रामपुर के मिलक इलाके में हुई. मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. खबरों के मुताबिक पति ने पहले तो अपनी पत्नी से वफादारी साबित करने के लिए टेस्ट देने को कहा. जब पत्नी सहमत हो गई तो पति ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर एल्यूमीनियम के तार से उसका प्रायवेट पार्ट सिल दिया.More Related News
