
रामगढ़: गोला थाना के टांडील में युवक को दिनदहाडे मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Zee News
Ramgarh News: शख्स को काफी करीब से गोली मारी गई है. इस घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में आसपास के स्थानीय लोग वहां पहुंच गए.
Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ शहर में अपराधियों के अंदर से मानो पुलिस का डर व दहशत समाप्त ही हो गया है, तभी तो शहर में आए दिन अपराध की बड़ी घटनाएं घट रही हैं. अब एक और गोलीबारी (Firing On Youth) का मामला यहां सामने आया है. दरअसल, एक युवक पत्नी एवं बहन के साथ रजरप्पा (Rajrappa) से पूजा कर लौट रहा था. इसी दौरान रामजी बाजार के समीप बाइक पर सवार तीन लोगों ने युवक पर ताबड़-तोड़ गोली बरसा दी. जानकारी के अनुसार, शख्स को काफी करीब से गोली मारी गई है. इस घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में आसपास के स्थानीय लोग वहां पहुंच गए. यह घटना शनिवार को दिन में गोला थाना क्षेत्र के टांडील गांव में घटित हुई है.More Related News
