
रामगढ़: BDO विनय कुमार 45 हजार घूस लेते रंगे हाथों हुए गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई
Zee News
Ramgarh News: एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक मदन पासवान ने बताया कि जिला स्थित मंजला चुम्बा गांव के निवासी की शिकायत पर अधिकारियों की टीम ने मांडू के बीडीओ विनय कुमार को गिरफ्तार किया है.
Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक खंड विकास अधिकारी (BDO) विनय कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने मंगलवार की सुबह कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक मदन पासवान ने बताया कि जिला स्थित मंजला चुम्बा गांव के निवासी की शिकायत पर अधिकारियों की टीम ने मांडू के बीडीओ विनय कुमार के आवास पर छापेमारी की और 45 हजार रुपये बतौर घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.More Related News
