)
राफेल-M बिगाड़ सकता है TEDBF लड़ाकू विमान का गेम! भारत की रणनीतिक सोच की अग्निपरीक्षा, 15000 करोड़ का मामला
Zee News
Indian navy TEDBF Fightet jet: भारत का ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (TEDBF) कार्यक्रम निर्णायक चरण में है और जल्द इसका क्रिटिकल डिजाइन रिव्यू होगा. यह तय करेगा कि भारत स्वदेशी कैरियर आधारित फाइटर बनाएगा या विदेशी विकल्प चुनेगा. परियोजना की लागत 15,000 करोड़ रुपये है और यह AMCA के साथ तकनीकी रूप से जुड़ी हुई है.
Indian navy TEDBF Fightet jet: भारत का महत्वाकांक्षी ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (TEDBF) कार्यक्रम अब अपने सबसे अहम चरण में प्रवेश कर रहा है. इस साल इसका क्रिटिकल डिजाइन रिव्यू (CDR) होना है, जिसके बाद यह परियोजना फाइलों से आगे डिजाइनिंग की दिशा में आगे बढ़ेगी. यह केवल एक तकनीकी पड़ाव नहीं, बल्कि यह तय करेगा कि भारत स्वदेशी कैरियर आधारित लड़ाकू विमान बनाएगा या फिर विदेशी विकल्पों पर निर्भर रहेगा. एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) द्वारा विकसित TEDBF को नौसेना के लिए राफेल किलर तक कहा जा रहा है. क्योंकि राफेल मरीन का भारत ने ऑर्डर दिया है. लेकिन अपनी जरूरतों के लिए भारत एक स्वदेशी, ट्विन इंजन, मल्टीरोल फाइटर चाहता है जो अपने विमानवाहक पोतों से प्रभावी ढंग से उड़ान भर सके.
