)
राफेल F5 की एंट्री से गेम पलटेगा? 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट को देगा टक्कर, 6वीं पीढ़ी की तकनीक से होगा लैस
Zee News
Rafale deal: भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 114 राफेल लड़ाकू विमान, 6 P-8I समुद्री निगरानी विमान और स्वदेशी मरीन गैस टर्बाइन इंजन परियोजना को मंजूरी दी है. यह सौदा वायुसेना की घटती स्क्वाड्रन संख्या मजबूत करेगा, नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाएगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देगा.
Rafale deal: भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों, 6 और P-8I समुद्री निगरानी एवं पनडुब्बी रोधी विमानों की खरीद को मंजूरी दी है. साथ ही भारतीय नौसेना के लिए स्वदेशी मरीन गैस टर्बाइन इंजन विकसित करने के प्रमुख कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई. DAC से ‘आवश्यकता की स्वीकृति’ (AoN) मिलने के बाद अब प्रस्ताव अनुरोध पत्र (RFP), तकनीकी मूल्यांकन, फील्ड ट्रायल और व्यावसायिक बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. अंतिम मंजूरी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) से मिलेगी.
