)
राफेल-F4, तेजस MKII और AMCA में इंडियन एयरफोर्स का भविष्य, भारत खड़ी करेगा लड़ाकू विमानों की फौज; थर-थर कांपेगा ड्रैगन
Zee News
Tejas MkII, Rafale F4 and AMCA Future of Indian Air Force: इंडियन एयरफोर्स नए फाइटर विमानों की तिकड़ी बनाने में जुट गई है. एयरफोर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, भारत के जागुआर, मिराज रिटायर के कगार पर पहुंच गए हैं. इनकी जगह एयरफोर्स राफेल-F4, तेजस MKII और AMCA तिकड़ी की तैयारी में है.
Tejas MkII, Rafale F4 and AMCA Future of Indian Air Force: भारत भविष्य में होने भीषण युद्धों की तैयारी में अभी से जुट गया है. इसके लिए बेहतर और मजबूत लड़ाकू विमान बना तो रहा ही है, लेकिन दुनिया के बेहतरीन लड़ाकू विमानों को खरीदने की तैयारी कर रहा है. भारत एयरफोर्स के हाथ मजबूत करने के लिए स्वदेशी हथियारों पर विशेष फोकस कर रहा है. इसके लिए पहले तेजस मार्क-1 बनाया. इसके तुरंत बाद तेजसा उन्नत वर्जन तेजस मार्क-2 बनाना शुरू कर दिया, जो 5वीं पीढ़ी के जैसा होगा. इसके अलावा भारत AMCA प्रोग्राम के तहत 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट तो बना ही रहा है.
