)
राफेल से भी घातक जेट इंजन बनाएगा HAL, इंडियन एयरफोर्स के AMCA में फूंकेगा 120Kn की ताकत; बौरा उठेगी दुनिया
Zee News
AMCA engine India: इंडियन एयरफोर्स के AMCA कार्यक्रम में HAL की भागीदारी से नई जान फूंक देगा. HAL का अनुभव और विशेषज्ञता न सिर्फ इस इंजन के निर्माण में सहायक होगी, बल्कि यह भारत को भविष्य में भी इस तरह की जटिल इंजीनियरिंग को डेवलप करने में सक्षम बनाएगी.
AMCA engine India: भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रम में एक नई और महत्वपूर्ण सफलता मिली है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने पुष्टि की है कि वह एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए विकसित किए जा रहे 120kN थ्रस्ट वाले जेट इंजन में एक अहम भूमिका निभाएगा. यह इंजन DRDO के गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE) और फ्रांस की सफ्रान कंपनी के संयुक्त प्रयास से बनाया जा रहा है.
More Related News
