)
राफेल या तेजस Mk2? इंडियन एयरफोर्स की 42 स्क्वाड्रन की जंग, दोनों में कौन बनाएगा भारत का बेड़ा सबसे मजबूत
Zee News
Rafale vs Tejas Mk2: भारतीय वायुसेना (IAF) अपनी गिरती हुई लड़ाकू स्क्वाड्रन की संख्या को लेकर एक बड़ी चुनौती का सामना कर रही है. स्वीकृत 42 स्क्वाड्रन की तुलना में इंडियन एयरफोर्स की मौजूदा संख्या केवल 31 के ही करीब है. ऐसे में, Rafale और तेजस Mk2 लड़ाकू विमानों में कौन बेहतर होगा, इस पर बड़ी बहस छिड़ गई है.
Rafale vs Tejas Mk2: इंडियन एयरफोर्स के पास राफेल लड़ाकू विमान हैं. वहीं, तेजस एमके2 लड़ाकू विमान जल्द ही खेमे में शामिल होने वाला है. ऐसे में एक बहस छिड़ी हुई कि भारत को इन दोनों लड़ाकू विमानों में से किस पर दांव लगाना चाहिए. दरअसल भारत को अपनी स्क्वाड्रन क्षमता को बढ़ाना है. ऐसे में, भारत को तुरंत विदेशी विमानों पर पैसा खर्च करना चाहिए, या स्वदेशी कार्यक्रम में निवेश करके लंबे समय में अपने बेड़े को मजबूत करना चाहिए. आइए दोनों की तुलना को आसान भाषा में समझते हैं.
