)
राफेल बनेगा 'सुपर जेट', इसमें जुड़ेंगे देसी हथियार! मगर 'सीक्रेट कोड' देने पर क्या बोली फ्रांसीसी कंपनी?
Zee News
IAF Rafale Fighter Jet With Indigenous Weapons: भारत चाहता है कि वह अपने राफेल फाइटर जेट्स में स्वदेशी हथियार जैसे Astra MkI, SAAW और ब्रह्मोस-एनजी मिसाइलें इंटीग्रेट करे. डसॉल्ट एविएशन ने भी कहा है कि भारतीय वायुसेना को किसी भी स्वदेशी हथियार प्रणाली को बिना किसी सीमा के इंटीग्रेट करने की आजादी है. हालांकि, राफेल का सोर्स कोड देने के सवाल पर डसॉल्ट एविएशन ने हाथ खड़े कर दिए.
IAF Rafale Fighter Jet With Indigenous Weapons: भारत लंबे समय से राफेल फाइटर जेट्स को अपग्रेड करने की योजना बना रहा है. भारत चाहता है कि राफेल लड़ाकू विमान में देसी हथियार और मिसाइलों को इंटीग्रेट किया जा सके. हालांकि, बार-बार सोर्स कोड्स की डिमांड करने के बाद भी राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने इसे साझा नहीं किया. लेकिन अब राफेल को देसी हथियारों से लैस करने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है.
