
रानू मंडल की बायोपिक में काम करने जा रहीं ये मशहूर एक्ट्रेस, बोलीं- 'भाग्यशाली हूं कि रोल मिला'
NDTV India
रानू मंडल की बायोपिक में उनका रोल करने पर इस तरह इशिका डे ने अपने विचार रखे. उन्होंने कई हिंदी फिल्म जैसे परी और लाल कप्तान में काम किया है.
अपनी बेहतरीन आवाज से सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं रानू मंडल के ऊपर बायोपिक बनने जा रही है. इस फिल्म का नाम 'मिस रानू मारिया' है और इसका डायरेक्शन ऋषिकेश मंडल करने जा रहे हैं. फिल्म में रानू मंडल का रोल मशहूर एक्ट्रेस इशिका डे कर रही हैं. उन्होंने कई बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है. इस रोल को करने पर इशिका ने सिनेस्तान से खास बातचीत की है. उनका कहना है, एक एक्टर के तौर पर अच्छे रोल की हमेशा लालसा होती है. मेरे लिए, एक अच्छा चरित्र वह है जिसमें बहुत सारे रंग हों. मुझे वह इस फिल्म के माध्यम से मिला है. साथ ही, मुझे पहली बार किसी हिंदी फिल्म में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला है. तो जाहिर है, मैं बहुत खुश हूं. यह अप्रत्याशित था और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे यह रोल मिला है."More Related News












