
राधा मोहन सिंह का ओवैसी पर बड़ा बयान, 'AIMIM अध्यक्ष को बताया जीका वायरस'
Zee News
Darbhanga Samachar: पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को जीका वायरस का दूसरा रूप बताया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर वायरस का टीका बना लिया है.
Darbhanga: दरभंगा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह (Radhamohan Singh) ने एआईएमएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने बयान में ओवैसी को जीका वायरस का दूसरा रूप बताया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर तरह के वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. मंत्री ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग देश का दूसरा विभाजन नहीं कर सकते हैं. राधा मोहन सिंह के इस बयान का बिहार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने समर्थन किया है. मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आगे कोई राष्ट्रवाद विरोधी ताकतें टीक नहीं सकती है.More Related News
