
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खर्चे पर पल रहीं शमिता शेट्टी? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
Zee News
Raj Kundra Case: कुछ दिन पहले ही शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का बचाव करते हुए ट्विट किया था. उसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं.
नई दिल्ली: पॉर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को कई तहर के कमेंट का सामना करन पड़ रहा है. कुछ दिन पहले ही शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का बचाव करते हुए ट्विट किया था. शमिता शेट्टी ने अपने पैगाम में लिखा था,'आई लव यू मुंकी और आपके साथ हमेशा रहूंगी, हमेशा हर अच्छे-बुरे वक्त में आपका साथ दूंगी.'More Related News
