
राजस्थान: BJP MLA ने हिन्दुओं के पलायन का किया दावा, बताया-‘भूमि जिहाद’
Zee News
बीजेपी विधायक ने दावा किया है कि टोंक के मालपुरा में हिंदू परिवार पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं. उनका कहना है कि मुसलमान समुदाय के लोगों ने ऊंचे दामों पर वहां प्रॉपर्टी खरीद ली है जिसके बाद वो हिंदुओं को धमका रहे हैं.
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक ने शुक्रवार को राजस्थान विधान सभा (Rajasthan Assembly) में आरोप लगाया कि टोंक (Tonk) के मालपुरा कस्बे में मुसलमानों द्वारा ऊंची कीमत पर संपत्तियां खरीदे जाने के बाद हिन्दुओं को क्षेत्र से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है. उन्होंने इसे भूमि जेहाद (Land Jihad) का मामला बताया.
मालपुरा से विधायक कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) ने दावा किया कि ऊंची कीमतों पर संपत्तियां खरीदने के बाद मुसलमान हिन्दुओं को धमका रहे हैं. हिन्दू परिवारों में डर और असुरक्षा की भावना है, जिसके कारण उनमें से 600 से 800 पलायन कर चुके हैं. स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए विधायक ने कहा कि कड़ा कानून बनाने की जरूरत है ताकि हिन्दू और जैन समुदाय के लोगों को असुरक्षा की भावना के कारण अपने क्षेत्र से भागना न पड़े.
