
राजस्थान : सचिन पायलट से किया 'वादा' फिर टला, अशोक गहलोत खेमे ने दिया 'डॉक्टरी सलाह' का हवाला
NDTV India
मुख्यमंत्री के स्पेशल ऑफिसर लोकेश शर्मा ने सोमवार को कहा, डॉक्टरों की कोविड के बाद के ऐहतियाती उपायों के मद्देनजर मुख्यमंत्री, व्यक्तिगत रूप से लोगों से नहीं मिल पा रहे हैं. सभी बैठकें और बातचीत केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस और वीडियो कॉल के जरिये की जा रही हैं.
राजस्थान में प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार संभवत; फिलहाल कुछ समय के लिए टल गया है. नाराज चल रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) खेमे को 'एडजस्ट' करने के लिए कैबिनेट विस्तार का दबाव झेल रहे सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने इसे लेकर 'डॉक्टरी सलाह' का हवाला दिया है. न्यूज एजेंसी ANI ने सीएम अशोक गहलोत के एक करीबी के हवाले से बताया कि डॉक्टरों ने कोविड के कारण सीएम को 'वन-टू-वन मीटिंग' से बचने की सलाह दी है.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












