
राजस्थान : 7 साल के बच्चे को लालच देकर किया कुकर्म, 20 साल की सजा
Zee News
यह मामला 12 जून 2019 का है जब बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी राजपूत ने उसे किसी चीज का लालच दिया और एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया.
कोटाः राजस्थान के कोटा शहर में एक पोक्सो (बाल यौन संरक्षण अधिनियम) अदालत ने 22 वर्षीय व्यक्ति को एक सात साल के बालक के साथ कुकर्म के आरोप में दोषी ठहराते हुए उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई है. एक लोक अभियोजक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. जुर्माना भी लगाया अदालत ने दोषी पर 37 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. लोक अभियोजक धीरेन्द्र चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि बडगांव के कुन्हारी पुलिस थाना क्षेत्र का रविंदर सिंह राजपूत एक बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दोषी पाया गया है.More Related News
